एटा, अप्रैल 17 -- गांव विजौरी में डा. भीमराव आंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। काफी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता एकत्रित होकर कोतवाली देहात पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की है। दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि मामले को गलत तरीके से पेश किया गया है। युवक ने पोस्ट हटाकर माफी भी मांग ली थी। मामला कोतवाली देहात के गांव विजौरी का है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने डा. भीमराव आंबेडकर का फोटो लगाकर गलत तरीके एडिट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर का पोस्टर फाड़ने पर हंगामा वीडियो वायरल होने के बाद समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को भीम आर्मी के साथ ग्रामीण कोतवाली देहात पहुंचे और मामले में कार्रवाई की...