डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पोती स्याही, रोष
बिजनौर, जून 10 -- क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने क्षेत्र का माहौल बिगड़ने की नीयत से भीम आर्मी एकता मिशन के बोर्ड पर लगे संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर के फोटो स्याही पोत दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। दलितों में घटना के बाद रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और मामले की जांच जुट गई। गौरतलब हो कि क्षेत्र के गांव मलकपुर डेयरी में मंगलवार को मंदिर में मूर्ति खंडित करने की घटना के मामला का खुलासा अभी पुलिस नहीं कर पाई थी कि बुधवार को नया मामला सामने आ गया। गांव कुम्हेड़ा में लगे बोर्ड पर डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर स्याही पोतने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।मामला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.