पीलीभीत, अप्रैल 14 -- बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने भारतीय संविधान की रचना कर देश को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को प्रगति की ओर प्रेरित करते हैं। विद्यालय प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्म सम्मान का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण संभव है। इस मौके पर सभी शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्कूलों में मनाई गई आबंडेकर जयंती यह भी पढ़ें- बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.