संभल, अप्रैल 13 -- थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव दारनी में रविवार की शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब प्रशासन बिना अनुमति के लगाई गई। डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटवाने पहुंचा। गांव में मूर्ति हटाने का विरोध बढ़ता देख प्रशासन और पुलिस को वापस लौटना पड़ा। दारनी गांव में ग्रामीणों ने बिना अनुमति के अंबेडकर प्रेरणा स्थल पार्क बनाकर शनिवार को उनकी प्रतिमा स्थापित कर दी। रविवार को जैसे ही इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को हुई तो दोनों ही अलर्ट हो गए। शाम 4 बजे सीओ दीपक तिवारी, तहसीलदार रवि सोनकर और नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से बिना अनुमति के लगाई गई प्रतिमा को हटाने और उसे थाने भेजने की बात कही। काफी देर तक ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारियों में वार्ता चलती रही। जैसे ही पुलिस और अन्य लोगों ने स्थल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.