डा. प्रवीण शुक्ल को मिलेगा लन्तरानी सम्मान
लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। वार्षिक हास्य उत्सव लन्तरानी आगामी 1 अप्रैल को लोहिया पार्क के मुक्ताकाशी मंच पर होगा। इस वर्ष नौवां लन्तरानी सम्मान दिल्ली के प्रसिद्ध कवि डॉ प्रवीण शुक्ल को दिया जायेगा। लन्तरानी के संस्थापक व प्रस्तुतकर्ता हास्य कवि सर्वेश अस्थाना ने बताया कि इस अवसर पर होने वाले हास्य कवि सम्मेलन में हेमंत पांडेय, चेतन चर्चित, उत्कर्ष उत्तम आदि सम्मिलित होंगे। सर्वेश अस्थाना ने बताया कि इस वर्ष हास्य कटघरे में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, पूर्व जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह तथा महापौर सुषमा खर्कवाल को खड़ा किया जायेगा। गवाह के रूप में एम एल सी पवन सिंह चौहान व इं अवनीश सिंह को रखा गया है। इस वर्ष भी दो विशेष पुरस्कार पत्नी का पिछलग्गू व पत्नी भक्त भी दिये जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.