संतकबीरनगर, दिसम्बर 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। श्रीवंश हास्पिटल जिस भवन में संचालित हो रहा था उस भवन की मालकिन ने प्रार्थना पत्र देकर शुक्रवार को हास्पिटल का गेट खुलवा लिया। पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल प्रशासन ने गेट खोल दिया है। बीते माह 26 नवम्बर को एक प्रसूता की मौत श्रीवंश चिकित्सालय में हो गया था। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन फरार हो गया। परिजनों का हंगामा देख मौके पर पहुंची पुलिस और सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों ने अस्पताल को सील कर दिया था। हास्पिटल भवन की मालकिन ने सीएमओ कार्यालय में गेट खोलने का प्रर्थना पत्र दिया था, ताकि वह जरूरी काम निपटा सकें। इस पर एसीएमओ डा. रामरतन और डा. मुबारक अली व अन्य के साथ अस्पताल भवन का गेट खोल दिया है। अस्पताल के अन्य कक्ष में अभी भी ताला लगा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...