हापुड़, अप्रैल 6 -- पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी की जिले में कार्यकारिणी का गठन होना शुरू हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष कोरी सुभाष चंद्र लहरी ने हापुड़ के गांव अटूटा निवासी डा. देवेंद्र सिंह को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है। बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया की पार्टी की अन्य कार्यकारिणी का जिले में जल्द विस्तार कर दिया जाएगा। वही जिलाध्यक्ष ने कहा की पार्टी की विचाराधारा सर्व समाज के लोगों का कल्याण करना है। इसी विचारधारा को लेकर पार्टी आगे चल रही है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने बताया की पूरी कार्यकारिणी का जल्द विस्तार कर दिया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट उपेंद्र गौत...