मिर्जापुर, मई 28 -- मिर्जापुर। सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा और भाजपा के अन्य पदाधिकारियों के साथ हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता श्याम सिंह यादव की फोटो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल होना चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इसकी पुष्टी नहीं करता है। हिस्ट्रीशीटर श्याम सिंह यादव के खिलाफ हत्या समेत कई मामले कटरा कोतवाली में दर्ज है। इन्हीं आरोपों के कारण दो माह पूर्व हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता श्याम सिंह यादव को जिला मंत्री के पद से हटा दिया गया था। भाजपा ने जातीय संतुलन बनाए रखने के लिए वीरेंद्र प्रताप यादव उर्फ काजू यादव को जिला मंत्री नियुक्त किया था। पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा बुधवार को नगर के नटवा स्थित एक कालीन कम्पनी में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। पत्रकार वार्ता के बाद डा. दिनेश शर्मा...