लखनऊ, जनवरी 16 -- अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डा. सत्यजीत वर्मा को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. दिनेश सिंह मर्तोलिया को अयोध्या मेडिकल कॉलेज का नया प्रभारी प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। इसके लिए उन्हें राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से अग्रिम आदेशों तक संबद्ध कर दिया गया है। इससे पूर्व अयोध्या मेडिकल कॉलेज के जनरल सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डा. सत्यजीत वर्मा को एक जनवरी 2025 को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया था। डा. वर्मा के खिलाफ कई शिकायतें मिलने के बाद शासन ने जांच के आदेश दिए थे। जांच प्रचलित होने के क्रम में ही उन्हें प्रधानाचार्य पद से हटाया गया है। जांच में अंतिम निर्णय आने तक उन्हे...