बलरामपुर, अप्रैल 25 -- तुलसीपुर, संवाददाता। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की स्थानीय इकाई की ओर से मधुरिमा इन के सभा कक्ष में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. दिग्विजय नाथ के अपर निदेशक (आयुष) गाजीपुर पद पर प्रोन्नत होकर स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इसी के साथ उनके स्थान पर आए डा. संजय कुमार के स्वागत में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नीमा अध्यक्ष डॉ मो. शरीफ खान व उपस्थित आयुष चिकित्सकों ने माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।अध्यक्ष डॉ मो. शरीफ खान ने कहा कि डॉ दिग्विजय नाथ ने सदैव अधिकारी नहीं बल्कि संरक्षक की भूमिका निभाई। महामंत्री डॉ रवि मिश्र ने उनके कार्यकाल को आयुष चिकित्सकों के लिए महत्वपूर्ण बताया। विदाई संबोधन में डा. दिग्विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.