डा. किरन सौजिया एकेडमी की सोनम का डीयू में चयन
मैनपुरी, जुलाई 22 -- शहर के डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन एकेडमी की पूर्व छात्रा सोनम भारती का चयन प्रतिष्ठित दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुआ है। सोनम मूल रूप से एटा निवासी राकेश पाल सिंह की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी इस स्वर्णिम सफलता से न केवल अपने परिवार, बल्कि डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोनम की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सोनम का माल्यार्पण कर, पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। सोनम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कठिन परिश्रम, अटूट लगन और विद्यालय के गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया। संस्था चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार ने सोनम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.