पीलीभीत, फरवरी 3 -- पूरनपुर। पंजाबी कलोनी निवासी डा.कपिल देव पांडे पुत्र राजेंद्र कुमार पांडे ने आईआईएम में अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। बीती 21 जनवरी को आईआईएम शिलांग द्वारा आयोजित आईमार्क पांच मार्केटिंग सम्मेलन में वैश्विक दवा आपूर्ति श्रृंखला को नया आकार देना, व्यापार युद्ध और भू राजनीतिक तनावों के मद्देनजर चुनौतियाँ और अवसर पर अपने शोध प्रस्तुत किए। इससे पहले उन्होंने 27 नवंबर को आईआईएम रांची द्वारा आयोजित 10वें पैन आईआईएम विश्व प्रबंधन सम्मेलन में वैश्विक टैरिफ युद्धों का फार्मास्युटिकल, कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखला पर प्रभाव, भारत में एपीआई और फाइन केमिकल आयात का एक शोध दिया था। डा. कपिल वर्तमान में अंर्तराष्टीय विपण प्रबंधन के क्षेत्र में कार्यरत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.