डा. उदय भान सिंह ने संभाला सीएमओ का कार्यभार
फतेहपुर, जून 1 -- फतेहपुर। जनपद के नवनियुक्त सीएमओ डा. उदय भान सिंह ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर परिचय जाना व जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, संचालित योजनाओं और विभागीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डा. उदय भान सिंह को शासन ने रविवार को जारी हुए आदेश में मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया है। इससे पहले वह कानपुर नगर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। करीब तीन माह से जिले में नियमित सीएमओ की तैनाती नहीं थी और विभाग का प्रभार डा. इश्तियाक अहमद के पास था। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत सीएमओ ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। यह भी पढ़ें- डॉ. उदय भान सिंह बने नए सीएमओ उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.