मुजफ्फर नगर, मई 10 -- छपार डा. भीमराव आंबेडकर के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर बसेडा के ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री से मुलाकात की। मंत्री ने छपार थानाध्यक्ष को मामले का निस्तारण कराने के निर्देश दिए है।गांव बसेडा निवासी बाल्मीकि समाज के आरोपी युवक ने तीन दिन पूर्व इंटरनेट मीडिया पर डा. भीमराव आंबेडकर के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके विरोध में अनूसूचित वर्ग के लोगों ने आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर बसेडा पुलिस चौकी में हंगामा किया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया, तो आरोपी के द्वारा गलती की माफी मांगने पर थाने से ही छोड़ दिया। परंतु आरोपी के द्वारा सार्वजनिक रूप से गलती न मांगने पर ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए और थाने पहुंचकर कार्यवाही की मांग पर अड़ गए। और पुलिस...