लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- राज्य स्तरीय डा. आंबेडकर ज्ञान प्रतियोगिता में कुकरा कस्बे स्थित मदरसा में संचालित एमएस चिल्ड्रन्स एकेडमी की छात्रा मुस्कान ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश स्तरीय डा. आंबेडकर ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एमएस चिल्ड्रन्स एकेडमी में अध्ययनरत कक्षा सात की छात्रा मुस्कान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इसी विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र कामरान ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और सफलता जोड़ी। विद्यालय के प्रधानाचार्य आकाश कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.