मुंगेर, सितम्बर 1 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिध। मुंगेर के कवि एवं बीएड कॉलेज के प्राध्यापक डा. अंजनी कुमार सुमन को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए गुरू सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 30 अगस्त को मानवाधिकार टुडे और वैशाली इंटरनेशनल विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में पटना के सीमेज इन्टीच्यूट में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। डा. अंजनी को यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं गणितज्ञ प्रो. केसी सिन्हा, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा. अनिल सुलभ, उच्च न्यायालय, पटना के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मांधाता सिंह एवं मानवाधिकार टुडे के संपादक डा. शशिभूषण कुमार ने संयुक्त रूप से दिया। यह भी पढ़ें- शिक्षक सम्मान से नवाजे गये डॉ. अंजनी डा. अंजनी पिछले ग्यारह सालों में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उ...