अयोध्या, जनवरी 8 -- मवई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई को नया अधीक्षक मिल गया है। अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील कुमार बनियान के निर्देश पर हुए फेरबदल में डा. मदन बर्नवाल को सीएचसी मवई का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं,अब तक मवई में तैनात डा. संतोष सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुनवा का अधीक्षक बनाया गया है। डा. मदन बरनवाल इससे पूर्व सीएचसी रुदौली और सुनवा में अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्य और अनुभव को देखते हुए उन्हें मवई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.