डा सुधीर मिश्र एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित
सोनभद्र, जून 8 -- सोनभद्र। श्रीप्रमोद जी महिला महाविद्यालय कुशहरा शाहगंज के प्रबंधक डा. सुधीर मिश्र को न्यू इंडिया एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें रविवार को लखनऊ के जिमखाना क्लब के बहुद्देशीय हाल में एक शैक्षिणक समारोह में दिया गया। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद स्नातक निकाय लखनऊ परिक्षेत्र डा. अवनीश सिंह ने उन्हें प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष अनुकरणीय नेतृत्व, नवाचार और शैक्षिक उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के माध्यम से शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान, युवा दिमागों को आकार देने और एक मजबूत नए भारत के लिए सकारात्मक परिवर्तन को प्रेरित करने के लिए दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.