लोहरदगा, मई 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा निवासी डा अजय शाहदेव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव मनोनीत किया गया है। उन्होने वर्ष 1984-85 में छात्र राजनीति एनएसयूआई से राजनीतिक सफर का शुरुआत की थी। उन्होने एक जुझारू छात्र नेता के रूप मे अपनी पहचान बनाई। उसके बाद वह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, महासचिव सहित प्रदेश कांग्रेस मे पूर्व में भी महासचिव का दायित्व संभाल चुके हैं। खूंटी लोकसभा में वह दो बार प्रभारी के पद पर रहे। उन्हें लगभग सभी चुनावों मे कई जिला और विधानसभा का प्रभारी बनाया गया। खूंटी लोकसभा सीट की जीत में इनका बढा योगदान रहा। यह भी पढ़ें- सांसद, विधायक और पूर्व रास सांसद प्रदेश कांग्रेस कमेटी में शामिल, मिली बधाई डा शाहदेव को लोग एक इमानदार, कुशल और जुझारू संगठनकर्ता के रुप मे जान...