लोहरदगा, अप्रैल 14 -- लोहरदगा, संवाददाता।डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को उनके 98 वीं जन्मदिन पर कृतज्ञ लोहरदगा ने उन्हें नमन किया।लोहरदगा डीसी डॉ ताराचंद, एसपी सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अगुवाई में जिला के तमाम वरीय अधिकारियों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।इस मौके पर डीसी ने उपस्थित लोगों से डॉ भीमराव अंबेडकर की दी हुई शिक्षा व उनके विचारों पर चर्चा की। भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान को अभूतपूर्व बताया। समाहरणालय के समीप अंबेडकर चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला पंचायत राज अधिकारी अंजना दास, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सुजाता कुजूर, एनडीसी अभिन...