नोएडा, अप्रैल 13 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जमीन अधिग्रहण से प्रभावित डाढ़ा गांव के 17 किसानों को सोमवार को छह फीसदी आबादी भूखंड मिल गए। अधिकारियों की मौजूदगी में समान आकार वाले 11 भूखंडों का ड्रॉ कराया गया, जबकि छह भूखंडों का आकार भिन्न होने के कारण ड्रॉ कराने की जरूरत नहीं पड़ी। इन भूखंडों को किसानों के नाम सीधे आवंटन कर दिया गया। डाढ़ा गांव के किसान लंबे समय से आबादी भूखंड पाने का इंतजार कर रहे थे। किसानों ने भूखंड के लिए ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी से भी गुहार लगाई थी। सीईओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आबादी भूखंड शीघ्र देने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- अपंजीकृत परियोजनाओं के फ्लैट खरीदार शिकायत दर्ज करा सकते हैं नियोजन विभाग और छह फीसदी आबादी भूखंड विभाग ने आवंटन प्रक्रिया को पूरा कराया। ओएसडी रामनयन सिंह ने बताया ...