गाज़ियाबाद, अप्रैल 18 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। जनपद में शुक्रवार रात तेज आंधी और बारिश ने बिजली आपूर्ति प्रभावित की। डासना समेत दस इलाकों में कई घंटे बिजली कटौती रही। डासना में तीन खंभे गिर गए। इस कारण वहां 18 घंटे से ज्यादा बिजली कटौती रही। तेज हवा चलने से कई जगह पेड़ों की टहनियां टूट गई। गोविन्दपुरम में कई पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई। बिजली के खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। डासना में देवी मंदिर के पास तीन खंभे शुक्रवार की रात गिर गए। इस कारण बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में करीब आठ बजे बिजली चली गई थी। यह भी पढ़ें- आंधी से बिजली गुल, दर्जनभर गांव अंधेरे में डूबे विद्युत उपकेंद्र पर खंभे गिरने की सूचना दी गई। रात में कर्मचारी आए,लेकिन नए खंभों की व्यवस्था नहीं हो सकी। शनिवार सुबह विद्युत निगम के कर्मचारी नए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.