कौशाम्बी, मार्च 22 -- सैनी चौराहे के समीप कड़ाधाम व लेहदरी जाने वाली सड़क पर पिछले कई महीनों से झुकी पीपल की विशाल डाल राहगीरों के लिए कभी भी बड़ा खतरा बन सकती है। सड़क की ओर लटक रही यह डाल कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सैनी से कड़ा धाम व लेहदरी पुल को जोड़ने वाला मार्ग जनपद के सबसे प्रमुख और व्यस्ततम मार्गों में शुमार है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। यही मार्ग प्रतापगढ़, रायबरेली और राजधानी लखनऊ जाने के लिए भी मुख्य संपर्क मार्ग है, साथ ही मां शीतला धाम के दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालु भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। लेकिन सैनी चौराहे के समीप पिछले कई महीनों से सड़क की ओर लगातार झुक रही पीपल के पेड़ की विशाल डाल राहगीरों के लिए कभी भी बड़ा खतरा बन सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.