जौनपुर, जून 21 -- मछलीशहर। शनिवार की सुबह बंधवा बाजार के पास बंधवा-जमालापुर मार्ग पर बबूल की डाल गिर जाने से बंधवा-जमालापुर मार्ग घंटों प्रभावित रहा। सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। बबूल की डालियों को काटकर आवागमन को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया। बबूल की मोटी डालियां सड़क का आधा हिस्सा घेरे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों नें बताया की डाल हवा से नहीं बल्कि अधिक वजन के कारण गिरी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...