डाल काटने के विरोध पर तानी रायफल, केस
कौशाम्बी, जून 5 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पलरा निवासी अंगद प्रसाद मौर्य ने बताया कि तीन जून को वह बाजार जा रहा था। रास्ते में उसकी बाग पड़ती है। पीड़ित ने देखा कि बाग में गांव का ही राधेश्याम विश्वकर्मा अपने अज्ञात साथी के साथ मिलकर आम तथा गूलर के पेड़ की डाल काट रहा था। मना करने पर उसने गाली-गलौज की। रायफल तानकर जानलेवा धमकी दी। इसे लेकर पीड़ित का पूरा परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित ने जान-माल के खतरे की आशंका जाहिर की है। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.