लखनऊ, फरवरी 3 -- डालीबाग उपकेंद्र से बुधवार सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे गन्ना संस्थान, खादी ग्राम उद्योग, ग्राइंडर अपार्टमेंट सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। विक्रमादित्य मार्ग उपकेंद्र भी सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। इससे गवर्नमेंट प्रेस, पीडब्ल्यूडी-32 क्वार्टर, बुध विहार, पार्क रोड प्रभावित रहेगा। अहिबरनपुर उपकेंद्र के दीनदयाल नगर, मसालची टोला में दोपहर 12 से दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। गोमती नगर सेक्टर-चार उपकेंद्र दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बंद रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.