डाला में कई जगहों पर प्याऊ की हुई व्यवस्था
सोनभद्र, अप्रैल 26 -- डाला। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए नपं अध्यक्ष ने शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था कराई। इस दौरान घड़े व पानी पीने के पात्र रखवाए गए। इन दिनों चिलचिलाती धूप, उमस व लू के चलते राहगीरों व बाजार आने वाले लोगों को पानी के लिए हो रही दिक्कत को देखते हुए नपं अध्यक्ष फुलवंती कुमारी के माध्यम से क्षेत्र के बस स्टैंड शहीद स्थल, रामलीला मैदान, नई बस्ती मोड़ सहित अन्य स्थानों पर राहगीरों के लिए दो-दो घड़े रखवाकर शुद्ध जल की व्यवस्था कराई गई। इस मौके पर सभासद नीतीश कुमार निषाद, अवनीश देव पांडेय, नपं लिपिक ऋषि कुमार, विनय कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- चंडी में 5 स्थानों पर लगाया गया प्याऊ यह भी पढ़ें- बाजार में पानी के लिए मचा है हाहाकार यह भी पढ़ें- रघुनाथपुर की दलित बस्तियों के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.