सोनभद्र, मार्च 9 -- डाला,हिंदुस्तान संवाद। हाईकोर्ट के आदेश पर डाला मलिन बस्ती की जमीन को खाली कराने के मामले में सोमवार को ओबरा एसडीएम टीम के साथ सेक्टर सी हनुमान मंदिर पर मलिन बस्ती के लोगों के साथ वार्ता करके न्यायालय के आदेश को पालन करने को अवगत कराया। एक माह पूर्व इसे लेकर नोटिस भी दिया जा चुका है, जिसकी अवधि भी समाप्त हो चुकी है। बस्ती के लोगों ने जमीन को खाली करने से इनकार कर दिया। ओबरा एसडीएम विवेक कुमार सिंह ने सेक्टर सी हनुमान मंदिर पर मलिन बस्ती के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में बताया कि 2012 इलाहाबाद हाइकोर्ट के आदेश में कहा था कि मलिन बस्ती के लोग जहाँ रह रहे हैं वह जमीन स्थानीय सीमेंट कंपनी की जमीन है। वहां के रहने वाले 268 लोगों को जमीन खाली करने के एवज में पुनर्वास के लिए एक विस्वा जमीन व एक लाख रुपए देकर खाली कराया जाय। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.