डाला नपं अध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र, जून 10 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। अल्ट्राटेक के रवैए से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी ने बुधवार को जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उन्होंने अल्ट्राटेक के विरुद्ध जन आंदोलन की सहमति मांगी। नपं अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के अड़ियल रवैए के कारण नगर व आसपास के क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण से फैल रही दूर्गंध से नगरवासी परेशान हैं। कंपनी में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इसके अलावा मलिन बस्ती में यथास्थिति बनी रहे। इन मांगों पर कार्रवाई न होने की स्थिति में प्रस्तावित आगामी 23 जून को अल्ट्राटेक प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो 23 जून को नगर क्षेत्र में धरना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.