जमशेदपुर, दिसम्बर 19 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव धर्मेंद्र कुमार का तबादला होने पर गुरुवार को उन्हें विदाई दी गई। धर्मेंद्र कुमार का स्थानांतरण जमशेदपुर सिविल कोर्ट में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सह न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर किया गया है। वहीं, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सह न्यायिक दंडाधिकारी कुमार सौरभ त्रिपाठी ने डालसा के नए सचिव के रूप में पदभार संभाल लिया है। निवर्तमान सचिव धर्मेंद्र कुमार ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा। धर्मेंद्र कुमार ने इसी वर्ष 21 अप्रैल को डालसा सचिव का कार्यभार ग्रहण किया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में मिडिएटर्स एवं एलएडीसी की ओर से धर्मेंद्र कुमार को शॉल, बुके और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में केके सिन्हा, सत्येंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.