डालसा सचिव ने बालिका बाल गृह का किया औचक निरीक्षण
दुमका, मई 19 -- दुमका। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विवेक कुमार ने मंगलवार को दुमका जिला के धधकिया स्थित बालिका बालगृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका सुधांशु कुमार शशि के आदेशानुसार किया गया। निरीक्षण के दौरान बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सचिव ने बालिकाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में आवासीय परिसर, रसोईघर, शौचालय, अध्ययन कक्ष एवं चिकित्सा सुविधा का भी अवलोकन किया गया। यह भी पढ़ें- डालसा सचिव ने किया ऑब्जर्वेशन होम दुमका का औचक निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.