गोड्डा, जुलाई 23 -- झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में डालसा टीम ने बुधवार को जिले के पोड़ैयाहाट व सुंदरपहाड़ी प्रखंड मुख्यालय स्थित विधिक सहायता केन्द्र सहित पंचायत स्तर पर गठित लीगल एड क्लिनिकों का औचक निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान डालसा सचिव दीपक कुमार ने कहा कि आम लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने सहित व कानून के प्रति जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रखंड मुख्यालय के साथ- साथ पंचायत स्तर पर विधिक सहायता केन्द्र खोला गया है। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों को मिली आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवा की जानकारी इसका समुचित लाभ क्षेत्र वासियों को सुनिश्चित कराने को लेकर गठित टीम ने सभी केन्द्रों की स्थिति ...