डालसा सचिव ने किया ऑब्जर्वेशन होम दुमका का औचक निरिक्षण
दुमका, मई 19 -- दुमका, प्रतिनिधि।जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के सचिव विवेक कुमार ने सोमवार को ऑब्जर्वेशन होम का औचक निरीक्षण किया। सचिव विवेक कुमार ने निरीक्षण झालसा रांची तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका सुधांशु कुमार शशि के निर्देश पर किया। निरीक्षण के दौरान वहां रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा एवं पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में सचिव ने आवासीय कक्ष, रसोईघर, भोजन भंडारण कक्ष, शौचालय, स्नानागार व परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं मेन्यू के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जांच की गई। वहीं बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, नियमित दवा वितरण तथा चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.