डालसा सचिव द्वारा ऑब्जर्वेशन होम दुमका का औचक निरिक्षण
दुमका, मई 18 -- झालसा, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका, सुधांशु कुमार शशि के आदेशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के सचिव विवेक कुमार क़े द्वारा ऑब्जर्वेशन होम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा एवं पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सचिव ने आवासीय कक्ष, रसोईघर, भोजन भंडारण कक्ष, शौचालय, स्नानागार तथा परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.