रांची, फरवरी 18 -- रांची। न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन और डालसा सचिव राकेश रौशन की देखरेख में एक सप्ताह से भटक रहे एक विक्षिप्त को इलाज के लिए रिनपास में भर्ती कराया गया। डालसा और मांडर पुलिस के संयुक्त प्रयास से यह हुआ। बताया गया कि उक्त व्यक्ति मांडर के मेशाल क्षेत्र में कई दिनों से भटक रहा था। सूचना मिलने पर पीएलवी सुमन ठाकुर ने इसकी जानकारी डालसा सचिव और मांडर थाना प्रभारी को दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर व्यक्ति को भर्ती कराया गया। डालसा सचिव के निर्देश पर गठित टीम में पीएलवी भारती शाहदेव और विनीता कुमारी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...