चाईबासा, अप्रैल 29 -- चाईबासा। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सराहनीय पहल करते हुए शहर के व्यस्ततम पोस्ट ऑफिस चौक, कोर्ट परिसर और सदर अस्पताल के समीप में ओआरएस व शीतल पेयजल का वितरण किया। इस दौरान राहगीरों, रिक्शा चालकों, वाहन चालकों समेत ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों को गर्मी से बचाव के लिए ओआरएस व ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राधिकार की सचिव रवि चौधरी ने किया। उनके साथ सिविल सर्जन सदर अस्पताल के माध्यम से उपलब्ध चिकित्सीय टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच की, मौके पर अधिकार मित्र रविकांत ठाकुर, हेमराज निषाद, संगीता आर्या, रेणु देवी, चाइना दता, राखी चातर, एजाज, रवि गोप सहित अन्य न्यायिक कर्मी भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- ज...