डालसा ने तृप्ति योजना पर दी कानूनी जानकारी
रांची, जून 24 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। 90 दिवसीय विधिक जागरुकता कार्यक्रम के तहत डालसा द्वारा बुधवार को हारिन पंचायत के बारेडीह गांव में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झालसा के न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश, सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना और न्यायायुक्त रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव राकेश रोशन की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कपिल देव प्रसाद, रामेश्वर चौधरी, रूपनारायण सिंह मुंडा, भोलानाथ महतो, आरती कुमारी, आशिक राज महतो सहित कई लोग उपस्थित थे। डालसा रांची के पीएलवी ने ग्रामीणों को झालसा द्वारा संचालित प्रोजेक्ट तृप्ति की जानकारी दी। बताया गया कि यह योजना गरीब, असहाय और आदिम जनजाति के लोगों को भूख से बचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.