चाईबासा, अप्रैल 7 -- चाइबासा।झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष, मौहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के आदेशानुसार, विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शहीद पार्क चाईबासा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया l इस अवसर पर सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों ने पार्क में एकत्रित होकर व्यायाम, स्ट्रेचिंग तथा योग गतिविधियाँ कीं। साथ ही, सभी को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ दिनचर्या के महत्व के बारे में सरल और उपयोगी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पीएलवी एजाज हुसैन,संजय निषाद, परवीन सुल्ताना समेत सभी सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान...