देवघर, मार्च 30 -- सारठ,प्रतिनिधि। रविवार को प्रखंड सभागार में जिला विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत एसडीजीएम सुचिता निधि तिग्गा, अमित चन्द्र, बीडीओ चन्दन कुमार सिंह, पीएलवी रोहिणी कुमारी आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एसडीजीएम ने लोगों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। कानून के समक्ष गरीब, अमीर, ऊंच नीच के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। कोई व्यक्ति यदि पैसे की कमी के कारण मुकदमा लड़ने में सक्षम नहीं है तो उसके लिए डालसा द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा इसके लिए एससी, एसएसटी व महिला, मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं जिसकी वार्षिक आय 3 लाख से कम है, उन्हें डालसा द्वारा निःशुल्क वकील एवं अन्य कानूनी सहायता प्रदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.