डालसा के साथ 25 हजार लोगों ने योग किया
रांची, जून 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में राज्यभर के 99 केंद्रों से करीब 25 हजार लोगों ने वर्चुअल माध्यम से सामूहिक योगाभ्यास किया। गुगल मीट के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड की विभिन्न जेलों में बंद बड़ी संख्या में विचाराधीन कैदी भी शामिल हुए। इसके अलावा वृद्धाश्रम, प्रोबेशन होम, शेल्टर होम समेत अन्य संस्थानों के लोगों ने भी ऑनलाइन जुड़कर योग किया। रांची व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित 40 कोर्ट्स बिल्डिंग के हॉल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और मस्तिष्क का विकास संभव है। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर सिविल कोर्ट सहित चार स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.