गोड्डा, जुलाई 24 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित 90 दिवसीय इंटेंशिव कार्यक्रम के तहत गुरुवार को डालसा के अध्यक्ष पीडीजे रमेश कुमार एवं डालसा सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित लाइब्रेरी सभागार में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम से संबंधित फोटो व विभिन्न अखबारों की छपी खबरों को बेहतरीन तरीके से सजाया गया था। इसको देखने के लिए दिनभर अधिवक्ता सहित आम लोगों की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Godda News: न्याय पाना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार : डालसाप्रदर्शनी का उद्देश्य इसके पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार, एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय, एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह, अजीत कुमार, राहुल कुमार, लीली कुमारी , आयुष राज, अधिकार मित्र धनंजय कुमार, राकेश कुमार ...