चाईबासा, अप्रैल 7 -- चाईबासा। चाईबासा सदर अस्पताल में डालसा की पहल से 40 साल बाद बिछड़ा परिवार मिला। 2 अप्रैल को मदन साहू को गंभीर और असहाय स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) से जुड़े पीएलवी प्रमिला पात्रों, रेणु देवी और सूरज कुमार ठाकुर ने मदद की। मदन साहू मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। 40 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था और दूसरी शादी कर ली थी। काफी खोजबीन के बाद जब पहली पत्नी का बेटा कुनू साहू चाईबासा पहुंचा, तो अपने पिता को देखते ही लिपटकर रोने लगा। इसमें विनीता सांडिल, उमर सिद्दीकी, रविकांत ठाकुर और संजय निषाद का भी विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.