गुमला, अप्रैल 27 -- गुमला, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला की टीम सोमवार मंडल कारा गुमला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व प्राधिकार के सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्यों के साथ किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने इस बात की गंभीरता से जांच की कि कारा में कोई बंदी अन्य बंदियों को डराता-धमकाता या प्रताड़ित तो नहीं कर रहा है। साथ ही बंदियों के बैठने की व्यवस्था,पठन-पाठन के लिए पुस्तकें, खेल सामग्री और व्यायाम के उपकरणों की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया।प्राधिकार सचिव ने कारागार के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए बंदियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बंदियों से स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल, नाश्ता-भोजन तथा मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा चिकित्सा व्यवस्था,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.