दुमका, मई 21 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के सचिव विवेक कुमार द्वारा गुरुवार को दुमका के हिजला स्थित वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन झालसा रांची के निर्देश व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका सुधांशु कुमार शशि के आदेश पर संचालित 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान सचिव ने उपस्थित वृद्धजनों को बताया कि समाज के प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है तथा वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण एवं कल्याण हेतु विभिन्न कानूनी प्रावधान बनाए गए हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अ...