गोड्डा, अगस्त 23 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर डालसा की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर, रंगमटिया, चिलौना गांव में विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को अहम जानकारी दी गई। इस दौरान डालसा टीम में शामिल अधिकार मित्र इंतेखाब आलम व चंपा कुमारी की ओर से ग्रामीणों को जानकारी दिया गया। बताया कि न्यायिक व्यवस्था में पोस्को एक्ट लाया गया है। इस एक्ट में पीड़िता को पुनर्वास के तहत मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। वही, आरोपी को सजा का प्रावधान दिया गया है। कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज का विकास संभव है। इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है। महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से बताया गया। इसके अलावा बाल विवाह, साइबर ठगी, नशा...