सराईकेला, दिसम्बर 8 -- राजनगर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां का चलंत लोक अदालत सोमवार को राजनगर प्रखंड पहुंचा। प्रखंड कार्यालय से रवाना होकर यह वाहन सीधे टांगरानी गांव पहुँचा। जहां ग्रामीणों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता सुशील कुमार पोद्दार ने चलंत लोक अदालत की महत्वता और उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आमजनों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना तथा छोटे-मोटे विवादों का त्वरित और सरल निपटारा करना चलंत लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी रूप से जागरूक होना जरूरी है। जानकारी के अभाव में लोग वर्षों तक समस्याओं में उलझे रहते हैं, जबकि मध्यस्थता जैसे विकल्पों से कई विवादों का सहज समाधान संभव है। ग्रामीणों को बाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.