दुमका, मई 25 -- झालसा, राँची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका, सुधांशु कुमार शशि के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका द्वारा भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए आमजनों की सुविधा एवं राहत हेतु जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, न्यायालय परिसर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पनसाला एवं प्याऊ की व्यवस्था की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विवेक कुमार ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों, वृद्धजनों एवं जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना मानवीय सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल ने स्थापित कराया प्याऊ इसी उद्देश्य से जिले के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ केंद्र स्थापित कर ...