सासाराम, मार्च 9 -- डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर थाना क्षेत्र के दरबारी लाइन स्थित झोपड़ी मोहल्ले के ताला बंद कमरे में सोमवार को आग लग गई। झोपड़ी से निकल रहा धुआं के गुब्बार से आसपास के लोगों को आग की जानकारी हुई। आग इतनी भयंकर थी कि क्षणभर में पूरे घर को लपेटे में ले लिया। किसी प्रकार स्थानीय लोगों ने झोपड़ी में लगे ताले को तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की सूचना अग्निशमन दल को दी। बताया जाता है कि लगभग आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची अग्निशामक की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की सतर्कता से आग मोहल्ले के अन्य घरों को लपेटे में नहीं लिया। अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पूरे घर में आग का भयंकर मंजर देखकर पीड़िता व परिजन चीखने चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची डालमियानगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.