सासाराम, जनवरी 31 -- डेहरी। डालमियानगर अवर प्रादेशिक नियोजनालय में शनिवार को आयोजित जॉब कैंप में 15 आवेदक चयनित किये गए। कैंप में टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस द्वारा सासाराम, औरंगाबाद व कुदरा के लिए सेल्स ऑफिसर (एडवाइजर) पद के लिए 20 रिक्तियां दी गई थी। 58 आवेदकों में 41 ने अपना बायोडाटा जमा किया। जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया कि चयनित आवेदकों को 10 कार्य दिवस अंदर कंपनी द्वारा कार्य स्थल पर योगदान के लिए बुलाया जाएगा। मौके पर नियोजक मनोज कुमार,विकास कुमार वर्मा, प्रभात रंजन, बिपिन कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.