मेरठ, जनवरी 20 -- बुलंदशहर जनपद में एक सड़क हादसे में असमय काल के गाल में समा गए डॉक्टर आशुतोष पुनिया का शव मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव डालमपुर पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही सुबह शव गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। हर आंख नम थी और हर दिल इस दुखद घटना से आहत नजर आया। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर आशुतोष का शव गांव लाया गया, उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। युवा डॉक्टर की असमय मृत्यु से गांव ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। इस मौके पर परिजनों को सांत्वना देने के लिए पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, उमेश गुर्जर, सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक, विनीत भराला, रविभारत चिकारा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.